रांची| झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता (2024-25) के लिए रांची जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। रांची की टीम बुधवार को लातेहार में गिरिडीह के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके लिए टीम मंगलवार को लातेहार के लिए रवाना होगी। बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व वैभव संतोष कुमार करेंगे।


