मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

रांची | मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने इस दिन के महत्व को बताया। प्रिंसिपल चित्रवेल वी ने सभी लोगों को बीमारियों की रोकथाम, सेहतमंद जीवनशैली और स्वास्थ्य सुविधा के लिए जागरूक किया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डॉ. धनेश्वर मेहता और डॉ. डी.के. शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में बताया। मौके पर ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी व पूनम कुमारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *