रांची | सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के स्वास्थ्य क्लब ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। क्लब ने जूनियर और सीनियर विंग के छात्रों के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया। जूनियर विंग में कक्षा पहली के छात्रों के दांतों की जांच दंत चिकित्सक डॉ. ज्योति कुमारी ने की। साथ ही छात्रों को अपने दांतों के सही देखभाल की सलाह दी। वहीं, सीनियर विंग में, कक्षा छठी से आठवीं के छात्रों को रिम्स के बाल रोग विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार ने शारीरिक स्वास्थ्य पर पर्यावरण प्रदूषकों के प्रभाव पर जानकारी दी। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता और वर्कशीट गतिविधि का भी आयोजन किया गया।


