रांची | खालसा साजना दिवस पर बैसाखी के दिन श्री गुरुसिंह सभा रांची द्वारा 12 और 13 अप्रैल को मेनरोड गुरुद्वारा और पीपी कंपाउंड गुरुनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल सभागार में विशेष दीवान सजाकर बैसाखी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को गुरुनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सुबह 10 बजे श्री अखंड साहिब का पाठ रखा जाएगा। अखंड पाठ की समाप्ति 13 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे के बीच होगी। इसके बाद 10.30 बजे से 3 बजे तक बैसाखी का विशेष दीवान सजाया जाएगा। मेन रोड गुरुद्वारा में 12 अप्रैल को रात मे विशेष दीवान रात 7 बजे से 10 बजे तक सजेगा। इसमें रागी जगजीत सिंह बबिया दिल्लीवाले गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।


