ब्रशिंग सत्र और हेल्थ टिप्स के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया

लुधियाना| एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करमसर कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर ने स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य थीम के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। सभा में छात्रों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। किंडरगार्टन छात्रों के लिए लाइव टूथ ब्रशिंग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने ब्रशिंग की सही तकनीक सीखी। दांतों की सड़न रोकने और माता-पिता की निगरानी में ब्रशिंग के महत्व पर ज़ोर दिया गया। चेयरमैन दिलबाग सिंह, डीपी शर्मा, प्रिंसिपल ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *