खरीद सीजन खत्म होने तक छुट्टी पर रोक : मंत्री

लुधियाना| पंजाब सरकार ने गेहूं खरीद सीजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। राज्य की मंडियां 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए तैयार हैं और किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए खरीद कार्यों में लगे स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। रविवार को बचत भवन में पत्रकारों से बातचीत में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में इस बार गेहूं की बंपर फसल की उम्मीद है और खरीद के लिए 28,894 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट का प्रबंध किया गया है। खरीद के लिए 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी खोले गए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय है और किसान को 24 घंटे के भीतर भुगतान मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में पानी, सफाई, बोरियों, पंखों, परिवहन, रौशनी, छाया व फर्स्ट एड मेडिकल किट जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने बताया कि मंडियों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और किसानों की सुविधा ही सरकार की प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *