लुधियाना | सरीन माडल हाई स्कूल में आठवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। नीरज कुमार ने 92.5 प्रतिशत अंक से पहला स्थान, मोना कुमारी ने 92 प्रतिशत अंको से दूसरा स्थान और खुशी ने 91 प्रतिशत अंको से तीसरा स्थान आंचल ने 89 प्रतिशत अंको से चौथा स्थान हासिल किया। प्रिंसीपल वीना कोहली ने सभी विद्यार्थियों , अभिभावकों और स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं दी।


