मनन ने नाशा, कॉनराड चैलेंज में लहराया परचम, टॉप 25 में भारत का चयन हुआ

लुधियाना |बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 ए-लेवल के छात्र मनन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश को गौरवान्वित किया है। मनन ने नासा स्पेस एप्स चैलेंज, अमेरिकन मैथ ओलंपियाड, आईसी-सोबद-24 और कॉनराड चैलेंज 2024-25 में भाग लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित (एसटीईएम) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कॉनराड चैलेंज के तीन कठिन चरणों को पार कर टॉप 25 वैश्विक टीमों में चयन है। इसके तहत उन्हें चर्चित अंतरराष्ट्रीय कंपनी इक्विनूर द्वारा इनोवेशन समिट में आमंत्रित किया गया है। विद्यालय की निदेशक डॉ. परमजीत कौर ने मनन की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी रचनात्मकता, मेहनत और विद्यालय के प्रेरक वातावरण का परिणाम है। मनन ने हज़ारों प्रतिभागियों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *