लुधियाना| पंजाब स्कूल बोर्ड की तरफ से 4 अप्रैल 2025 शाम को सेशन 2024-25 का आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया| दयाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई। सुमित कुमार 98.17% अंक लेकर लुधियाना में 7वें और पंजाब में 12वें रैंक पर रहा । जश्न ने 97% अंक लिए और दूसरे नंबर पर रहा अमित कुमार और अमन गुप्ता ने 95% अंक लेकर स्कूल मे तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 विद्यार्थियों ने 90%, से अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त 15 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए। एमडी कमल दयाल प्रिंसीपल बलबीर कौर और संकेत दयाल ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।


