118 स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस में किया जा रहा अपग्रेड

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार की ओर से सूबे को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसके तहत सोमवार को विधायकों द्वारा अपने हलकों के विभिन्न सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया गया। विधायकों ने साझे तौर पर कहा कि किसी भी सूबे की तरक्की का अंदाजा वहां के शिक्षा के स्तर से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी सूबा तभी आगे बढ़ सकता है अगर वहां उच्च शिक्षा व सेहत सहूलत को मुख्य तवज्जो दी जाए। पंजाब सरकार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है और अपने कार्यकाल के आरंभ से ही सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के तहत विभिन्न हलकों के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विस्तार की लहर है। विधानसभा हलका जगराओं से विधायक सर्वजीत कौर मानूके की ओर से जगराओं के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए गए। इनमें सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगराओं में 9 लाख 55 हजार रुपए की लागत से तैयार करवाए एडिशनल क्लास रूम, स्कूल ऑफ एमिनेंस जगराओं में लड़कियों की सुविधा के लिए 1.16 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए शौचालय व सरकारी प्राइमरी स्कूल जगराओं में 9.55 लाख रुपए की लागत से तैयार एडिशनल क्लास रूम, एक लाख 13 हजार रुपए की लागत से लड़कियों के लिए नए शौचालय, 1.42 लाख रुपए से चारदिवारी, लड़कियों व लड़कों के लिए बाथरूमों की रिपेयर के लिए 50-50 हजार रुपए, स्कूल की चारदिवारी के नए निर्माण के लिए 80 हजार रुपए आदि ग्रांटों से तैयार प्रोजेक्टों के उद्घाटन किए गए। हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिद्धू की ओर से वॉर्ड नंबर 46 के अधीन सरकारी प्राइमरी स्कूल जनता नगर का नवीनीकरण करवाया गया। जबकि हलका लुधियाना उतरी के विधायक मदन लाल बग्गा की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल कुंदनपुरी की नई बनी इमारत का उद्घाटन करके पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विद्यार्थियों व पेरेंट्स को रुबरु करवाया। विधायक जगतार सिंह दयाल पुरा की ओर से हलका समराला अधीन सरकारी स्कूल लड़के, सरकारी स्कूल लड़क यां माछी ाड़ा, सरकारी हाई स्कूल पवात, सरकारी प्राइमरी स्कूल माछीाड़ा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजगर इयां, घुंगराली सिखां, कुटाला ढाहा, माणे वाल, सरकारी माडल स्कूल गड़ी तरख णा, सरकारी हाई स्कूल शमशपुर में बुनियादी ढांचे के विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। रायकोट से विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की ओर से गांव अकालगढ़ के स्कूल में 2 नए प्रोजेक्ट लगाए, शाहजहांपुर मिडल स्कूल की चारदिवारी, स्कूल आफ एमिनेंस, ददाहूर की चारदिवारी से खेल मैदान तैयार करवाया। विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की ओर से हलका लुधियाना दक्षिणी अधीन सरकारी हाई स्कूल ढंडारी कलां का नवीनीकरण भी करवाया गया। पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में लगातार विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए जाएंगे। पहले पड़ाव में 118 मौजूदा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस में अपग्रेड किया जा रहा है जबकि 14 स्कूल आफ एमिनेंस पहले ही लोकार्पण किए जा चुके हैं। यह स्कूल उत्तमता के केंद्र होंगे, जो संस्थाओं में पियर लर्निंग को समर्थ बनाने के लिए अति आधुनिक सहूलतों से लेस होंगे व स्कूल शिक्षा प्रणाली में समकाली सीखने के नए अभ्यासों से बच्चों के सीखने संबंधी तजुर्बों में बढ़ौतरी करेंगे। स्कूल आफ एमिनेंस 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *