मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:UP में मजार पर भगवा झंडे; एशिया का पहला लिफ्ट रेलवे ब्रिज शुरू; रिटायरमेंट पर धोनी क्या बोले; और भी बहुत कुछ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश ही नहीं एशिया के पहले लिफ्ट रेलवे ब्रिज के इनॉगरेशन की रही। दूसरी खबर वक्फ कानून को लेकर है इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब तक 6 याचिकाएं लगाई जा चुकी हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि PM मोदी ने यह क्यों कहा कि तमिलनाडु के नेता तमिल में साइन नहीं करते हैं। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भाषा विवाद के बीच PM का तमिलनाडु सरकार पर निशाना, बोले- कोई नेता तमिल में सिग्नेचर नहीं करता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्र सरकार के बीच ट्राय लैंग्वेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर PM मोदी ने कहा- तमिलनाडु के कई नेताओं की चिट्ठियां मेरे पास आती हैं। आश्चर्य की बात है कि कोई नेता तमिल में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव बने, इसलिए इन लोगों को स्थानीय भाषा में सिग्नेचर करना चाहिए। मोदी बोले- डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में हो: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को रामेश्वरम पहुंचे थे। इस दौरान CM स्टालिन न ही उन्हें रिसीव करने आए और न ही कार्यक्रम में पहुंचे। PM ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं।’ क्या है ट्राय लैंग्वेज वॉर: तमिलनाडु सरकार पिछले दो महीने से नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का विरोध कर रही है। पॉलिसी के तहत तमिल, अंग्रेजी के अलावा हिंदी को भी शिक्षा के माध्यम में शामिल करने का प्रस्ताव है। CM स्टालिन इसका विरोध कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 2. PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया: यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का इनॉगरेशन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज है। 2.08 किमी लंबे इस ब्रिज की नींव मोदी ने 2019 में रखी थी। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी। 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है ब्रिज: नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ, ललाट पर 4 मिनट पड़ीं किरणें; सरयू घाट पर 2 लाख दीप जले रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। 4 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। रामलला के सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के पाइप से सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भगृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई जाती हैं। अयोध्या पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु: रामनवमी के अवसर पर करीब 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर के बाहर एक किमी लंबी लाइन लगी रही। सुबह रामलला को पंचामृत से स्नान कराकर शृंगार किया गया। शाम करीब साढ़े 6 बजे सरयू घाट पर 2 लाख दीप जलाए गए। ऐसा तीसरी बार है, जब अयोध्या में रामनवमी पर दीपोत्सव किया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 4. MP में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग: उज्जैन के तराना में रोकी गई; आग बुझाने के लिए शीशे तोड़े मध्य प्रदेश में उज्जैन के पास तराना में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20846) ट्रेन में आग लग गई थी। आग ट्रेन के SLR (जनरेटर डिब्बे) में लगी थी। धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने कोच के कांच फोड़ कर और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कोच अलग कर ट्रेन रवाना की गई: हालांकि, कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। जब ट्रेन में आग लगी तब ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज पर खड़ी थी।
पढ़ें पूरी खबर… 5. किसान नेता डल्लेवाल का अनशन 131 दिन बाद खत्म, कृषि मंत्री की 4 मई को किसानों से मीटिंग होगी संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आमरण अनशन खत्म कर दिया है। एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि 4 मई को किसानों से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। नवंबर 2024 से अनशन पर बैठे थे: डल्लेवाल ने MSP समेत अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने डल्लेवाल को पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 3 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर… 6. वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 याचिकाएं, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वक्फ बिल बना कानून
नए वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक छह याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। नई याचिका केरल के सुन्नी मुस्लिम संगठन केरल जमीयतुल उलेमा ने दायर की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 11 अप्रैल से पूरे देश में प्रदर्शन करेगा। बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली: वक्फ बिल को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। अब नए कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग से एक नोटिफिकेशन जारी करेगी। यह बिल (अब कानून) 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर… 7. IPL 2025 में हैदराबाद की लगातार चौथी हार: गुजरात ने 7 विकेट से हराया; कप्तान गिल की फिफ्टी सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2025 में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। होम टीम को गुजरात ने 7 विकेट से हराया। गुजरात ने लगातार तीसरा मैच जीता है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 153 रन का टारगेट गुजरात ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रन की पारी खेली। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 35 रन पर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने 49 रन बनाए। मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिले, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट लिया। हैदराबाद की ओर से नीतीश कुमार रेड्‌डी (31 रन) और हेनरिक क्लासन (27 रन) ने इकलौती फिफ्टी पार्टनरशिप की। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 100 साल पुरानी मादा कछुआ पहली बार मां बनी अमेरिका के फिलाडेल्फिया चिड़ियाघर में 100 साल पुराने कछुओं की एक जोड़ी पहली बार माता-पिता बनी। मादा कछुआ ने चार अंडे दिए। इनसे एक बच्चा बाहर निकल आया है। बाकी अंडो की देखरेख की जा रही है। जू प्रशासन के मुताबिक, मादा कछुआ 1932 में चिड़ियाघर में आई थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। मीन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *