शिमला में आपसी कहासुनी में दोस्त का मर्डर:वर्कशॉप में रखे औजार से किया हमला; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

शिमला जिला के ठियोग के सैंज में बीती शाम को एक युवक ने अपने दोस्त का मर्डर कर डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान रवि कुमार (35) निवासी नलोट सुंदरनगर मंडी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रवि की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। रवि की अपनी जेसीबी मशीन थी। वहीं, आरोपी अनिल (24) सोलन जिला के अर्की का रहने वाला है। वह सैंज के भोटका मोड़ पर वर्कशॉप चलाता है। बताया जा रहा है कि रवि और अनिल दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई, पुलिस अभी इसका पता लगा रही है। ठियोग अस्पताल में आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौके से फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। फोन पर कहा- मैंने मार दिया पुलिस को दी शिकायत में बासा सैंज निवासी कुलदीप सिंह (47) ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे रवि उनकी दुकान पर आया। वह अक्सर उनकी और अनिल की वर्कशॉप पर आता रहता था। रवि जैसे ही अनिल की वर्क शॉप में गया तो उसके वहां जाने के 5-7 मिनट बाद अनिल की दुकान से शोर सुनाई दिया। ऐसे में जब कुलदीप बाहर निकला तो देखा कि अनिल फोन पर किसी से बात कर रहा था और कह रहा था कि उसने एक व्यक्ति को मार डाला है। फर्श पर पड़ा था रवि शिकायतकर्ता ने अनिल की दुकान के बाहर पहुंचने पर देखा तो रवि शटर के पास रखी क्रेट के नजदीक फर्श पर पड़ा था और फर्श पर काफी बह रहा था, जिसके बाद शोर सुनकर दूसरे लोग भी मौके पर पहुंचे। अनिल और दूसरे लोग रवि को उसकी कार (HP31B-8314) में डाला और ठियोग अस्पताल की तरफ ले गए। मगर रवि ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल ने अपनी वर्कशॉप में रखे औजारों से रवि पर हमला कर उसकी हत्या की है। SHO ठियोग जसवंत सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *