मानव तस्करी पर बनी फिल्म ‘कजरी: द बैटल फॉर फ्रीडम’:CM विष्णुदेव साय ने की सराहना, कहा- जनजागरूकता बढ़ाएगी; ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाने की सिफारिश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बगिया निवास कार्यालय में एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘कजरी: द बैटल फॉर फ्रीडम’ देखी। यह फिल्म मानव तस्करी पर आधारित है। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म को शिक्षाप्रद और रोचक बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म मानव तस्करी की बारीकियों को दर्शाती है। यह लोगों में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाएगी। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद थीं। उन्होंने फिल्म को सोशल मीडिया और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रदर्शन की सिफारिश की। यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है फिल्म एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि तस्कर कैसे सोशल मीडिया के जरिए भोली-भाली लड़कियों को फंसाते हैं। साथ ही पुलिस द्वारा किए जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन को भी दर्शाया गया है। फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि एसएसपी सिंह एक कुशल कलाकार भी हैं। वे पहले भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्में ‘यातना’, ‘गोमती’ और ‘कोटपा’ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। फिल्म में इन कलाकारों की भूमिका फिल्म में शशि मोहन सिंह स्वयं एसपी की भूमिका में हैं, छालीवुड की मशहूर कलाकारा नंदनी सिन्हा डीएसपी की भूमिका में हैं। सीनियर कलाकार शरद श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म की स्टोरी शशि मोहन सिंह एवं स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत ने लिखी है। पुलिस विभाग से एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी। स्थानीय कलाकार कजरी की भूमिका में जशपुर की यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो, कजरी के पिता के रूप में कैशर हुसैन, प्रवीण अग्रवाल, बिट्टू ने काम किया है। जागरूकता बढ़ाने के लिये और फिल्म बनाएंगे एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष फिल्म प्रदर्शित करने के बाद पूरी टीम काफी उत्साहित है। मुख्यमंत्री साय ने निर्देशित किया है कि इस तरह की और फिल्म बनाये जाने की आवश्यकता है, हमारी टीम पूरी कोशिश करेगी कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये और फिल्म बनाये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *