मनेंद्रगढ़ | श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर झगराखंड रोड में 12 अप्रैल शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर हनुमान सेवा समिति की बैठक हुई। समिति के अनुसार, 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसका समापन 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। 12 अप्रैल को ही सुबह 7:30 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर साईं मंदिर विवेकानंद चौक, पुराना नगर पालिका चौक, गांधी चौक, शीतला मंदिर, श्री राम मंदिर होते हुए फव्वारा चौक से वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद पूजा, आरती और हवन होगा। दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। बैठक में नरेंद्र अरोड़ा, विनोद सोनी, राम नारायण अग्रवाल, रामदास सोनी, पंकज गोयल, सुशील ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल, प्रवीण यादव, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, पिंटू ताम्रकार, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


