कूडो स्टेट चैंपियनशिप में कबीरधाम ने 5 स्वर्ण समेत कुल 10 पदक जीते

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वामी विवेकानंद भवन सभागृह पद्मनाभपुर दुर्ग में 4 और 6 अप्रैल को तीसरी कूडो स्टेट चैंपियनशिप हुई। कूडो एसोसिएशन दुर्ग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबीरधाम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांशु, माही, टिकेश्वरी और दिनेश्वरी ने स्वर्ण पदक जीते। मीनाक्षी, नेहा निषाद, दीक्षिता और डालिमा ने रजत पदक हासिल किए। सीनियर वर्ग में दीपेश्वरी ने स्वर्ण और सुखराम ने कांस्य पदक जीता। कबीरधाम की जूनियर बालिका टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कवर्धा की छात्राएं हैं। इन्हें मास्टर नितेश चंदेल प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने जिले के कोच के रूप में टीम का सफल नेतृत्व किया। जिला हेड कोच निगेश्वरनाथ योगी और सीनियर कोच छेदीलाल निषाद ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राज्य कूडो संघ की चेयरमैन अनुराधा सिंह, कूडो संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सेंसेई एलआर कौशल, राज्य हेड कोच सेंसेई नीलिमा कौशल, राज्य सचिव सेम्पई मनीष साहू, राज्य कोषाध्यक्ष सेम्पई भूपत साहू, कबीरधाम कूडो संघ के अध्यक्ष एनएन योगी ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *