राज्य शासन ने किया पुनर्गठन योजना 2025 का प्रकाशन:जिले में 48 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियां बनाई जाएंगी

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन किया जाएगा। जिसके लिए पुनर्गठन योजना 2025, को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 292 नवा रायपुर, दिनांक 03 अप्रैल 2025 के माध्यम से प्रकाशित किया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में 48 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के गठन का प्रस्ताव शामिल है।पुनर्गठन प्रक्रिया अंतर्गत जिले के उप/सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा दावा-आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए सूचना का प्रकाशन समाचार पत्रों में किया जाएगा। साथ ही संबंधित समिति, बैंक शाखा, बैंक मुख्यालय एवं विभाग के जिला कार्यालयों के सूचना पटल पर भी यह सूचना चस्पा की जाएगी। यह कार्य योजना के प्रकाशन की तिथि से आगामी 5 दिवसों के भीतर किया जाना है। पुनर्गठन प्रस्ताव पर संबंधित प्रभावित एवं परिणामी सोसाइटियों के सदस्य, समितियां, बैंक शाखा व अन्य इच्छुक पक्ष निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों में अपनी दावा-आपत्ति 15 दिवस की समयावधि में उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *