कवर्धा जंक्शन ग्रुप के शिविर में 28 लोगों ने किया रक्तदान

भास्कर न्यूज | कवर्धा रामनवमी, महावीर स्वामी जयंती और बैसाखी पर कवर्धा जंक्शन ग्रुप ने रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें रायपुर और अन्य शहरों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। कुल 664 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। वहीं 28 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार ब्लड डोनेट किया। शिविर की शुरुआत प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना से हुई। सबसे पहले श्री गणेश जी की आरती हुई। इसके बाद विजय मंत्र का जाप दुर्गेश पांडे और यूवी उपाध्याय ने किया। नवकार मंत्र का जाप प्रणत सेठिया ने किया। अरदास साची कौर बग्गा ने की। इसके बाद शिविर की विधिवत शुरुआत हुई। शिविर में जोड़ों के दर्द, नसों की कमजोरी और हड्डी-मांसपेशियों की समस्याओं के लिए विशेष फिजियोथेरेपी सेवाएं भी दी। शिविर में हड्डी रोग, सर्जरी, स्त्री रोग, कैंसर, लिवर, गैस्ट्रो, डायबिटीज, थायराइड, मोटापा, दंत रोग और नेत्र रोग के लिए इलाज और परामर्श दिया गया। डॉ. नील सिंह पसीजा (हड्डी रोग), सनी सिंह पसीजा (सर्जन), इसप्रीत कौर (स्त्री रोग), सुप्रिया गुप्ता (कैंसर व स्त्री रोग), मनीष लूनिया (गैस्ट्रो व लिवर), तरुण मिश्रा , नवल बैंस (दंत रोग), डुमेश देवांगन (चर्म रोग), साईं बाबा आई हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। ब्लड टेस्ट की सुविधा रही स्वास्थ्य शिविर में रेडक्लिफ लैब्स की ओर से ब्लड टेस्ट की सुविधा दी गई। इसमें शुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल में से कोई एक जांच पूरी तरह निशुल्क रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *