छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टरेट के पास बनने वाले इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होंगी। अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू और 4 ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी वार्ड की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अस्पताल का लाभ जशपुर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा। डॉ. मृगेन्द्र सिंह का सम्मान मुख्यमंत्री ने ‘सेवाकुंज भारत – एक सप्ताह देश के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आदिवासी क्षेत्रों में सेवारत मेडिकल स्वयंसेवकों की सराहना की गई। 45 सालों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉ. मृगेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जशपुर में मेडिकल कॉलेज, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए बजट में प्रावधान किया है। सेवाकुंज भारत’ संस्था का अभियान सेवाभावी संस्था ‘सेवाकुंज भारत’ द्वारा 5 से 13 अप्रैल तक ‘एक सप्ताह देश के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। यह संस्था 2016 से हर साल आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा के लिए विशेष सप्ताह आयोजित करती है। संस्था के 18 समूहों में करीब 270 सदस्य शामिल हैं, जो न केवल उपचार करते हैं, बल्कि ग्रामीणों की संस्कृति और जीवनशैली को समझते हुए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं। 63.43 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में स्व दिलीप सिंह जूदेव चौक के पास नगरीय क्षेत्र सहित अन्य विभागों में 63.4359 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री साय ने 364.59 लाख के 5 कार्यों का लोकार्पण किए। इसमें जशपुर नगर पालिका परिषद के 03 कार्य, जिसकी लागत 48.46 लाख और आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के 02 कार्य, जिसकी लागत 315.73 लाख के कार्य शामिल हैं। 22 कार्यों का भूमि पूजन इसी प्रकार 59.75 करोड़ के 22 कार्यों का भूमि पूजन किए। इसमें जशपुर नगर पालिका परिषद के 20.87 करोड़ के 09 कार्य, पुलिस विभाग के 1.56 करोड़ के 03 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 5.59 करोड़ के 03 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग के 31.75 करोड़ के 07 कार्य शामिल हैं 23 लाख के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को जशपुर जिला अस्पताल के सामने जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार के सौन्दर्य करण और उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है। इसमें धौलपुर पत्थर से निर्मित यह जय स्तंभ चौक सालों तक नवीन पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के त्याग बलिदान और इस राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहा रहेगा राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा।


