भास्कर न्यूज| राजनांदगांव गांव में रहकर गांव का विकास की सोच के साथ आईबी ग्रुप, देश भर के पोल्ट्री व्यवसायियों के लिए रायपुर में दो दिवसीय पोल्ट्री व्यवसाय का वृहद सम्मेलन कर रहा है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े तकरीबन 6000 पोल्ट्री फॉर्मर और ट्रेडर्स उपस्थित रहेंगे, जिन्हें आधुनिक तरीके से पोल्ट्री व्यवसाय करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने 8 एवं 9 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देते हुए आईबी ग्रुप आगामी 2035 तक छत्तीसगढ़ राज्य को “पोल्ट्री हब’ बनाने के लिए तेजी के साथ काम कर रहा है। इसी कड़ी में आईबी, देश में अब तक लाखों लोगों को पोल्ट्री व्यवसाय से जोड़ा जा चुका है। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि जिस तरह यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में प्रोटीन को महत्व दिया जाता है उसी तरह से देश में भी प्रोटीन के प्रति जागरूकता लानी है ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। एमडी बहादुर अली का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच को सपोर्ट करते हुए कंपनी ने गांव में रहकर गांव का विकास की सोच पर काम कर रही है। इसके तहत विस्तार योजना द्वारा पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यापारियों के लिए 1000 वाहनों को सब्सिडी दिए जाने की योजना है। जिसमें वाहन खरीदने के लिए 3 साल में 21 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राय: यह देखा जाता है कि पोल्ट्री व्यवसाय में छोटे-छोटे व्यापारी दुकान का नाम अपने हिसाब से रख रहे हैं जिसे अब उन्हें बेहतर तरीके से नामकरण कराए जाने की भी योजना बनाई गई है। चिकन प्रोटीन सेंटर और स्टोर जैसे नाम लिखने से व्यवसाय की गंभीरता को और भी बल मिलेगा। राजधानी में दो दिन रहेंगे देश के पोल्ट्री फॉर्मर और ट्रेडर्स: आयोजन की तैयारी को लेकर बहादुर अली ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर हॉटेल ओमाया गार्डन में 8 एवं 9 अप्रैल को पोल्ट्री क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों को नजदीक से देखेंगे और समझेंगे जहां नए तरीके से मार्केटिंग, होम डिलीवरी जैसी सुविधाओं को अपग्रेड करने के साथ ही व्यापार के अवसर बताए जाएंगे।


