राजनांदगांव|श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के पुराना गंज चौक स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर समिति द्वारा वृहद आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 11 अप्रैल से 2 दिवसीय आयोजन की शुरुआत होगी। श्री बालाजी हनुमान मंदिर समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी काफी धूमधाम से किया जा रहा है। इस दौरान कई धार्मिक आयोजन संपन्न किए जाएंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व 11 अप्रैल की प्रातः 10 बजे से अखंड राम चरित्र मानस पाठ किया जाएगा। श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल को प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा और इसके बाद प्रातः 6 बजे शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं प्रातः 7 बजे से श्री हनुमान जी का महाअभिषेक होगा, सुबह 8:30 बजे से शृंगार आरती होगी। 10 बजे से हवन होगा।


