राजनांदगांव| श्री बागेश्वरधाम मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की अगुवाई में शहर के अशोक लोहिया को राजनांदगांव रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस वर्ष का सम्मान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मंदिर समिति एवं सुमति मंडल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया को प्रदान किया गया। लोहिया के जीवन परिचय ट्रस्ट की संयोजिका प्रज्ञा गुप्ता ने दिया। संरक्षक शारदा तिवारी, डॉ. डीसी जैन, सोहनलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश इंदुभूषण ठाकुर, हरजीत सिंह भाटिया, अमलेंदु हाजरा, अशोक पांडे, लक्ष्मण लोहिया, नारायण कन्नौजे, सौरभ खंडेलवाल, संतोष पटाक, मनोज चौधरी, राजकुमार शर्मा ने लोहिया को दुपट्टा ओढ़ाकर शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। लोहिया ने कहा कि मनुष्य जीवन हमें इसलिए मिला है कि हम प्रत्येक जीव पर दया कर समाज एवं धर्म के क्षेत्र में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। आयोजन समिति के श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, अलका जानी, योगेश साहू, राहुल अग्रवाल, राजेश शर्मा, अशोक पांडे, रामावतार जोशी, सुरेश अग्रवाल, मयंक शर्मा, आशा गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, मनोज चौधरी, शैलेंद्र तिवारी, विष्णु लोहिया, मौसमी शर्मा आदि ने सम्मान किया।


