मदले खरीदी केंद्र में परिवहन ठप, जानवर पहुंचा रहे नुकसान

बड़गांव लैम्प्स अंतर्गत मदले धान खरीदी केंद्र में खरीदे गए धान का परिवहन नहीं होने से खुले में धान रखा हुआ है। खुले में होने से धान सूखती और जानवरों की भेंट चढ़ रहा है। खरीदी केंद्र प्रभारी दिन-रात धान फड़ की रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद भी जानवर धान बोरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धान खरीदी केंद्र प्रभारी मनाऊ सोरी ने बताया परिवहन के लिए अभी भी 3080 क्विंटल धान पड़ा हुआ है। परिवहन के लिए मिलर गजानंद ट्रेडिंग संबलपुर का डीओ कटा हुआ है, लेकिन परिवहन नहीं हो रहा है। मदले गांव के किसानों ने भी धान परिवहन नहीं होने पर चिंता जताई है और शीघ्र धान परिवहन करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *