साई पीकरी परिवार टेका में श्री राम लला का जन्मोत्सव

भास्कर न्यूज | राजिम साई पीकरी धाम के प्रमुख हनुमत सिंह ठाकुर परिवार ने गांव के शीतला माता मंदिर में स्थित श्री राम जी की मूर्ति की विशेष पूजा की और गांववासियों में फल तथा मिठाई प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर गांव के बैगा रेमण सिंह और गांव की सबसे पुरानी राम लीला मंडली के पात्रों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, तुला राम विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, तोरण सिंह, दानेश्वर सिंह, पवन साहू, विश्वजीत सिंह और गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *