सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

पटना | शहर और आसपास के इलाकों में ओवरलोड वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेशनल हाईवे 43, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर ऐसे वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर 7 में एक पीकअप में भूसा क्षमता से ज्यादा ऊंचाई तक लादा गया था। बाइक सवार उसे ओवरटेक करने में डरते रहे। कुछ ने साइड लेकर किसी तरह खुद को बचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की हालत भी खराब है। ऐसे में ओवरलोड पीकअप के पलटने का खतरा बना रहता है। पांडवपारा और झिलिमिली कोयला खदान से कटोरा साइडिंग तक जाने वाली ट्रेलर भी ओवरलोड चल रही हैं। कई बार कोयले के टुकड़े गिरने से राहगीर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं। ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *