गुमला में दो लोगों ने फांसी लगा की आत्महत्या:एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी में और दूसरे ने नशे में फांसी लगाई

गुमला जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना बड़ा पसंगा गांव में हुई। यहां जवरू उरांव ने सोमवार शाम 7 बजे घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। दूसरी घटना सुरसुरिया गांव में हुई। यहां 50 वर्षीय महाबीर गोप ने सोमवार रात 11 बजे फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि वह नशे की हालत में थे। उनकी पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के समय परिजनों से उनका विवाद हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *