बोकारो में 2 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद:देर रात आपस में भिड़े दो पक्ष, DC-SP पहुंचे घटनास्थल, गांव छावनी में तब्दील

बोकारो जिले में दो पक्षों के बीच तनातनी का मामला सामने आया है। घटना पोटसो पंचायत के खूंटा गांव की है। यह विवाद 2 डिसमिल जमीन के एप्रोच रोड से जुड़ा है। जिसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। जिसे घटनास्थल पर पहुंच प्रशासन ने संभाल लिया। फिलहाल गांव में जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, उस जगह (प्लॉट संख्या 387, खाता संख्या 04, रकवा 04 डिसमिल) में लगातार बढ़ रहे आपसी तनाव और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश आज रात 12 बजे से स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगा। स्थानीय लोग और प्रशासन ने मिल कर सुलझाया विवाद दो पक्षों के बीच तनातनी की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर चार थाने के प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। मामला की गंभीरता से देखते हुए स्थिति को अपने नियंत्रण में लेते हुए आला अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर जिले के डीसी विजया जाधव, एसपी मनोज स्वर्गियारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वी एन सिंह सहित आसपास के चार थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों के बीच सामूहिक वार्ता करा मामले को शांत कराया। इस मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया कर लिया गया है। जमीन के दस्तावेज जांचें, दिए निर्देश जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों से विस्तारपूर्वक बातचीत कर विवादित भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह विवाद किसी धार्मिक कार्यक्रम विशेष, जैसे रामनवमी पर्व से संबंधित नहीं है और झंडा उखाड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। असल में इस जमीन विवाद को रामनवमी के दौरान झंडा उखाड़ने के नाम पर विवाद का रंग दिया जा रहा था। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। मौके पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। गांव में प्रशासन रख रहा नजर डीसी एवं एसपी ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *