मनेंद्रगढ़ में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ चेयरमैन शैलेश जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे की उपस्थिति में हुआ। शिविर में 11 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि अंजनी यादव और जगदीप सिंह कोहली (23) ने सातवीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। रक्त दान में ये लोग रहे शामिल ब्लड डोनेशन करने वालों में जसपाल, रिंकेश खन्ना, विवेक जायसवाल, राजकुमार पांडेय, अंजनी यादव, रामनरेश पटेल, जयनारायण पांडेय, टी. विजय गोपाल राव, संजीत सिंह, जगदीप सिंह कोहली और हरीश गुप्ता शामिल थे। शिविर में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लवलेश गुप्ता ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम की सफलता में रूपेंद्र सिंह, सिस्टर रश्मि गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी सोमेश मंडल, विधिक साक्षरता शिविर के प्रतिनिधि अंजनी यादव और शंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मानवता की सेवा का उदाहरण यह आयोजन न केवल मानवता की सेवा का उदाहरण बना, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया। शिविर ने साबित किया कि जनसेवा के लिए समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर आगे आते हैं।


