समीक्षा बैठक में वन विभाग को बताने के बाद भी कुछ नहीं किया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

भास्कर न्यूज | डौंडी तहसील के बिटेझर वन मार्ग पर ग्राम भुरकाभाट के पास पुलिया पिछले डेढ़ साल से टूटी हुई है। कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। यह सड़क डौंडी से महामाया की ओर जाने का शॉर्टकट है। इस रास्ते से उकारी, नयापारा, आवरा टोला, कामता, डोंडी, सलाईटोला, बेलरगोंदी, अकोला, कोटागांव, तुवेदण्ड, कुमुरकट्टा, महामाया, नलकसा, नारगसूर, अंगारा, शेरपार और बिटेझर गांव के लोग रोजाना आना-जाना करते हैं। सवा साल पहले पूर्व जनपद सदस्य पुष्पा कोमर्रा ने जनपद पंचायत डौंडी की समीक्षा बैठक में इस पुलिया की खराब हालत और इसके उपयोग को लेकर वन विभाग का ध्यान खींचा था। तब अधिकारियों ने बताया था कि पुलिया का निर्माण टेंडर प्रक्रिया में है। लेकिन आज तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। महामाया माइंस में काम करने वाले कर्मचारी और अन्य लोग रात में भी बाइक और कार से इसी रास्ते से गुजरते हैं। टूटी पुलिया के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *