छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में तेंदूपत्ता खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। जिले के दशहरा मैदान में लघुवनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के सदस्य पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैंष प्रबंधक संघ ने एसडीओ अरविंद कुमार ब्यास को ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रबंधकों के नियमितीकरण की मांग की गई है। संघ के प्रबंधक धनीराम साहू के बताया कि यह मांग लंबे समय से लंबित है। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। हजारों आदिवासी की आजीविका प्रभावित तेंदूपत्ता बीड़ी उद्योग का प्रमुख कच्चा माल है। इसकी खरीदी में बाधा आने से हजारों आदिवासी वनवासियों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। प्रबंधक ही वनोपज खरीदी प्रक्रिया का संचालन करते हैं। संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी जिला वनोपज संघ के अधिकारियों ने मामले पर चर्चा का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। प्रबंधक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


