महिला उद्यमिता की सफलता का जश्न मनाने के लिए एफबीएस जयपुर ने एम.आई. रोड स्थित मिरोह लाउंज में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर की प्रमुख महिला उद्यमियों ने भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाया और एक-दूसरे की सफलताओं की सराहना की। एफबीएस जयपुर की संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण एफबीएस जयपुर के तहत महिलाओं के लिए विशेष मंच था, जहां 300k की उपलब्धि को बड़े धूमधाम से मनाया गया। मिरोह की ओनर रितु कुचल ने कार्यक्रम में महिलाओं का स्वागत किया, जहां सभी ने अपने अनुभव साझा किए और उद्यमिता की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। सी-स्कीम स्थित ओम्ब्रे सैलून की अर्पिता खंडेलवाल ने सभी पेज 3 गेस्ट्स के लिए ग्लिटर एंड ग्लैम बार की व्यवस्था की, जिसमें ग्लिटर फेस आर्ट और हेयर टिंसेल्स के माध्यम से सभी गेस्ट्स को सजाया गया। एफबीएस की कोर टीम सदस्य वैशाली मोदी, सूचिता मानक बोहरा, मुनमुन पोद्दार ने बताया कि यह आयोजन न केवल महिलाओं के उद्यमिता के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है, बल्कि इस बात को भी रेखांकित करता है कि एकजुटता और समर्थन के साथ हर महिला अपनी ऊंचाइयों को छू सकती है। तरंग अग्रवाल, अक्षिता गर्ग, वर्षा रायसिंहनिया ने इस जश्न में सभी मेंबर्स का तहे दिल से स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। फाउंडर मेघा गुप्ता ने कहा कि शानदार भोजन, मनमोहक संगीत और बेहतरीन संगति के साथ यह कार्यक्रम महिलाओं के बीच सहयोग और समर्थन का प्रतीक बना। सभी ने मिलकर महिलाओं की शक्ति और उनकी सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।


