छत्तीसगढ़ की जनता की समस्याएं दूर करने के लिए अब उन तक समाधान पेटी पहुंचेगी। राज्य सरकार ने सुशासन तिहार शुरू किया है। इसके तहत 8 से 11 अप्रैल तक लोग अपनी समस्याएं समाधान पेटी में आवेदन के रूप में डाल सकेंगे, इसके बाद प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। लोगों के लिए ग्राम पंचायत नगरी निकायों के दफ्तर में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि लोग अपने आवेदन बिना किसी परेशानी के जमा कर सके लोग अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी भेज सकेंगे ब्लॉक और जिला स्तर पर समाधान पेटी की व्यवस्था अलग-अलग जगह पर प्रशासन कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु व्यवसाय ने कहा कि सरकारी कामों में पारदर्शिता लाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए राज्य सरकार सुशासन तिहार बना रही है। आवेदनों का तत्परता से निराकरण होगा और राज्य और जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार की शुरुआत आज 8 अप्रैल से की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आज से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में आमजनता की समस्याओं के निराकरण के लिए 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों को उनके आवेदनों की यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों को जानकारी देने मुनादी अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोसकर ने आज विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केवरा, कुंवरपुर, अंधला, जजगा, उदयपुर, सोनतराई एवं डांड़गांव का दौरा कर सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को सहज और सरल भाषा में समझकर आवेदन भरने में सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार की जानकारी लोगों तक पहुंचाने हेतु मुनादी, पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने कहा। कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कांकेर के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुशासन तिहार में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन दिए जा सकते हैं। बाजारों में समाधान पेटी की व्यवस्थाबालोद जिले के कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देश पर सुशासन तिहार में लोगों से आवेदन लेने के लिए ग्राम पंचायतों के साथ-साथ हाट बाजारों में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। जहाँ पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा संयुक्त जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों मंे भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी लगाई गई है।


