छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। रोड किनारे खड़ी ट्रेलर से ग्रामीण बाईक सवार पीछे से उसमें टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झिंगोल का रहने वाला दुर्जन सिंह राठिया 50 साल कल अपने निजी काम से बाईक पर सवार होकर तमनार आया था। इसके बाद रात में करीब 9 बजे दुर्जन सिंह तमनार से वापस घर जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में ब्रेक डाउन होने की वजह से रोड किनारे खड़ी ट्रेलर के पीछे से वह बाइक समेत टकरा गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इक्ट्ठा हुए और घटना की सूचना तमनार पुलिस को दी। जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। रात में घटित हुई घटना
इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना रात में घटित हुई। ब्रेक डाउन होने के बाद ट्रेलर के पीछे चालक ने पेड़ों की डालिया लगा दिया था। ताकि आने-जाने वाले लोगों को इसका पता चल सके, लेकिन इसके बाद भी सड़क दुर्घटना घटित हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जूट गई है।


