संगरूर में तीन की मौत, एक घायल:लुधियाना रेफर, तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटियाला जा रहे था परिवार

पंजाब के संगरूर में आज तेज रफ्तार कार हाईवे पर खंभे से टकरा गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ। बठिंडा के रामा मंडी से पटियाला जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार गांव उपली के फ्लाई ओवर के पास खंभे से टकरा गई। मृतकों की पहचान 82 वर्षीय कृष्ण कुमार, उनके दो बेटे 52 वर्षीय रवि कुमार और 57 वर्षीय जितेंद्र कुमार के तौर पर हुई। हादसे में जितेंद्र कुमार का 25 वर्षीय बेटा करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। रवि और जितेंद्र दोनों सगे भाई थे और कृष्ण कुमार उनके पिता थे। घायल करण कुमार को पहले सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। तीनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल संगरूर की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *