अवैध बजरी परिवहन में बड़ी कार्रवाई:ट्रेलर मालिक गिरफ्तार, पहले भी 4 बार पकड़ा जा चुका है

बूंदी में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में एक ट्रेलर मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाईस पुत्र हनीफ (32) तालाब गांव का रहने वाला है। इससे पहले 26 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में ट्रेलर ड्राइवर तालिब उर्फ तालिम को गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के मुताबिक, महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देश पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने रामगंज बालाजी के पास एक ट्रेलर को रोका। ट्रेलर में बजरी भरी थी, लेकिन ड्राइवर के पास परिवहन के आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। जांच में सामने आया कि ट्रेलर मालिक नाईस पहले भी अवैध बजरी परिवहन के चार मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने 7 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृताधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के सुपरविजन में की गई। इस ऑपरेशन में थानाधिकारी रमेश चंद आर्य के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण, कॉन्स्टेबल सावईसिंह, देशराज और घनश्याम की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *