डूंगरपुर में भाजपा ओर उसके अग्रिम संगठनों ने मंगलवार की बीएपी सांसद राजकुमार रोत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिलड़ी पंचायत भवन के सामने बीएपी सांसद के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए सांसद राजकुमार की आदिवासियों का विरोधी बताया। भाजपा ने कहा कि वक्फ बिल आदिवासियों की जमीन बचाने वाला है। बावजूद सांसद अपनी राजनीति के लिए वक्फ बिल का विरोध कर रहे है। भाजपा नेता बंशीलाल कटारा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज मंगलवार को बिलड़ी पंचायत भवन के सामने एकत्रित हुए। भाजपा नेताओं ने बीएपी सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बीएपी का पुतला दहन भी किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर आदिवासियों की हजारों बीघा जमीन हड़प ली गई है, लेकिन के केंद्र की भाजपा सरकार ने वक्फ बिल संशोधन कर आदिवासियों की जमीन को बचाने का काम किया है। आदिवासियों ने नाम पर वोट लेने वाले बीएपी के सांसद राजकुमार रोत वक्फ बिल का विरोध कर रहे है। ये आदिवासियों के हितों के साथ कुठाराघात कर रहे है। पहले आदिवासी के नाम पर वोट लिए ओर अब संसद में बिल के विरोध में खड़े होकर आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखा रहे है। एक दिन पहले ही सोमवार को बीएपी ने उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत के बयानों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।


