धमकाने वाली महिला टीचर को सस्पेंड करने की मांग:अभिभावकों और ग्रामीणों ने बालोतरा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-अलग-अलग नंबर से आ रही धमकियां

सरकारी महिला टीचर ने पेंरेट्स को धमकाने का ऑडियो सामने आने के बाद मामला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बालोतरा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निलंबित करने की मांग की है। पेंरेट्स का कहना है कि टीचर सुशीला गुलेरिया अलग-अलग नंबरों से फोन करवाकर धमकियां दे रही है तथा मुकदमों में फंसाने एवं सजा दिलवाने की बात कर रही है। आरोप लगाए हैं कि महिला टीचर कभी समय पर नहीं आती है। बालोतरा जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति की उच्च प्राथमिक स्कूल विरधाणियों की ढाणी कांकरला सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होने पर अभिभावक ने टीचर की शिकायत हेड मास्टर से कर दी। यह टीचर को नागवार गुजरा। उसने अभिभावक को फोन किया। टीचर ने नाराजगी जताते हुए अभिभावक से कहा- एफआईआर दर्ज करवाकर 7 साल की सजा दिला दूंगी। मुझे जानते नहीं हो, मेरी शिकायत क्यूं की? अब तेरी और मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी है। चाहे रिकॉर्डिंग कर लें, चाहे इसे डीईओ, कलेक्टर और दिलावर को भेज दें। हालांकि दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर आ गया। जिसे शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया और टीचर को सोमवार को कांकरला से मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याणपुर एपीओ कर दिया। मंगलवार को बच्चों के पेंरेट्स एवं ग्रामीण बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर कलेक्टर सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि टीचर सुशीला गुलेरिया स्कूल पर समय पर नहीं आती है। इसकी शिकायत की तो फोन करके धमकियां दी हैं। अशोक कुमार के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी, कहा- जिसने-जिसने मेरी शिकायत की है, उसके खिलाफ मुकदमा करवा दूंगी। साथ खून आंसू रुला दूंगी तथा ये भी धमकी दी कि जिसको-जिसको शिकायत करनी है उसे कर दो चाहे मदन दिलावर को करो या कलेक्टर-डीईओ में किसी से नहीं डरती हूं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने टीचर को वहां से हटाया गया लेकिन उसका यह कृत्य की संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे उसके हौंसले और भी बुलंद होंगे। हमारी मांग है कि टीचर के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई कर निलंबित किया जाए। उसके स्थान पर अन्य महिला टीचर को लगाया जाए। इनपुट : महावीर सेन शिकायत करने पर टीचर भड़की, बोलीं-FIR करवा जेल भिजवा दूंगी:पेरेंट्स से कहा- चाहे रिकॉर्डिंग कलेक्टर, दिलावर को भेज दें; विभाग ने APO किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *