हत्या का आरोपी पुलिस को देख जंगल में भागा:पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ा, जानवरों को चराने से रोका तो पीट-पीटकर की थी हत्या

डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पति पत्नी को बुरी तरह पीटा था। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। कैथवाड़ा थाना अधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि मौसम निवासी नीमला ने FIR करवाते हुए बताया था कि 29 मार्च की शाम करीब 5 बजे मेरी भाभी तालीमा घर पर गेहूं साफ कर रही थी। हमारे घर के आगे हो रही खेती में रहीस के परिजन भेड़ बकरियां चरा रहे थे। जब मेरी भाभी तालीमा ने उन्हें भेड़ बकरियां चराने से रोका तो, रहीस और उसके परिजनों ने मेरी भाभी तालीमा और मेरे भाई सहजाद के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में सहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। तालीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की गई लेकिन, आरोपी फरार हो गए। कल मुखबिर के जरिए रहीस अभी अपने घर घुसा है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस की गाड़ी रहीस के घर के सामने रुकी तो रहीस घर के पीछे से जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने आरोपी रहीस का पीछा कर पकड़ा। फिलहाल पुलिस रहीस से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *