आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी जब्त

भास्कर न्यूज | कवर्धा पुलिस चौकी पोंड़ी ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धारा के तहत कार्रवाई की गई है। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध घेराबंदी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, नकदी राशि तथा अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन एप व सोशल मीडिया चैट के माध्यम से सट्टा गतिविधियों में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कपूर चंद वर्मा पिता राम दयाल वर्मा (31), रघुवीर वर्मा पिता फागूराम वर्मा (22) दोनों निवासी ग्राम बैहरसरी, गौरव चंद्रसेन पिता चंद्र कुमार चंद्रसेन (23) निवासी ग्राम सिल्हाटी व हिमांशु वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा (22) निवासी ग्राम उसलापुर है। कार्रवाई में साइबर सेल कबीरधाम प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा व साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *