कवर्धा| कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दी गई है। बोड़ला तहसील के ग्राम सिवनीकला निवासी जोहन सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। पीड़ित जगदीश कुमार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


