ऐसी पहल से बच्चों में खुद से पढ़ने और सीखने की आदत बढ़ेगी: जितेन्द्र कुमार

भास्कर न्यूज | दाढ़ी ग्राम बैहरसरी में बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अगली कक्षा की पाठ्यपुस्तकें दी गईं। इसके लिए बच्चों से वर्तमान कक्षा की किताबें जमा कराई गईं। नई किताबें पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। उनके चेहरे पर उत्साह दिखा। नई कक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर उनमें जिज्ञासा देखी गई। बच्चे आपस में चर्चा कर किताबों को ध्यान से देख रहे थे। संकुल समन्वयक जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पहल से बच्चों में खुद से पढ़ने और सीखने की आदत बढ़ेगी। बच्चे पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को अपने विषयमित्र और गलिमित्रों की मदद से हल करेंगे। शिक्षकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे फोन के माध्यम से बच्चों की समस्याओं का समाधान करें। सरपंच प्रतिनिधि अशोक साहू ने बच्चों को पढ़ाई से जुड़े रहने और समस्याओं को मित्रों व शिक्षकों की मदद से हल करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अशोक साहू, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, सुखदेव राम सिन्हा, मुरारी राम निषाद, नीलाभ दीक्षित मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *