सेक्टर-2 स्थित बांग्ला स्कूल में हो रही चैती दुर्गापूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका रिंकू बनर्जी ने बताया कि बासंती पूजा से ही बंग समुदाय के लोगों में दुर्गा पूजा का प्रचलन शुरू हुआ। रांची में 2010 से यह पूजा हो रही है। स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध कलाकार लोपामुद्रा मित्रा ने बांग्ला गीत ‘बांग्ला आमार सोरशे इलिश……’ गाया। संचालन रिंकू बनर्जी ने किया। डॉ. विश्वनाथ बनर्जी मौजूद रहे।


