रांची| डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में मंगलवार को वाटिका के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘आरम्भ’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ। नर्सरी सेक्शन के छात्रों ने जंगलबुक के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल डॉ. तापस घोष ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए अभिभावकों को बधाई दी। शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को वाटिका के पाठ्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी। मौके पर मेडिका अस्पताल की डाइटिशियन पृथा बोस ने बच्चों के पोषक आहार के बारे में जानकारी दी।


