रांची| लिटिल विंग बी डिवीजन के अंतर्गत गोलचक्कर मैदान में खेले गए मुकाबले में आरसीए ग्रीन ने नवभारत नर्सरी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवभारत नर्सरी की टीम 19 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। यश राज गुप्ता ने सबसे ज्यादा 23 रन (15 गेंद) बनाए। आरसीए ग्रीन की ओर से आयुष्मान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं सोहम शर्मा, मनीष कुमार और अनीश सिंह को 2-2 सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए ग्रीन की टीम ने महज 11.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


