रांची| मारवाड़ी कॉलेज में मंगलवार को वाफ्ट एजुकेशन सोशल ट्रस्ट की ओर से “हाउ टू गेट अ जॉब’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अंतिम सत्र के स्टूडेंट्स शामिल हुए। उन्हें यूनिसेफ के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व वीडियो देख कर फ्री कोर्स को पूरा करके कंपनियों से जुड़ने के अवसर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक अकुल प्रकाश ने किया। उन्होंने युवाह और यूनिसेफ की इस संयुक्त पहल के उद्देश्यों और योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। धन्यवाद ज्ञापन अनुभव चक्रवर्ती ने किया। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार मौजूद थे।


