अमृतसर | जीएनडीयू के पूर्व छात्र डॉ. दविंदर सिंह ने हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, बॉस्टन, यूएसए द्वारा आयोजित कॉग्निटिव फिटनेस पर विशिष्ट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस पाठ्यक्रम के दौरान डॉ. दविंदर सिंह ने बहुमूल्य ज्ञान और व्यावहारिक रणनीतियां सीखीं, जिससे शारीरिक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और भी मजबूत हुई है। उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कोलकाता स्थित डिजाइन नियंत्रक, पेटेंट कार्यालय द्वारा जिम और खेल उपकरणों के क्षेत्र में 9 पेटेंट प्रदान किए जा चुके हैं। उन्हें डीके इंटरनेशनल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा ‘बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. दविंदर सिंह ने शारीरिक शिक्षा और खेल मनोविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्होंने 40 से अधिक मौलिक शोध पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किए हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. दविंदर सिंह को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई दी।


