राज्यपाल ने पौधारोपण कर समाज को दिया संदेश

अमृतसर| पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के खिलाफ पदयात्रा से पहले सरोवर प्रीमियर होटल, सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। तभी देश नशा मुक्त बन सकेगा। होटल प्रबंधन की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर होटल के प्रमुख सुख अमृत सिंह और विशाल मेहता ने कहा कि राज्यपाल की यह पहल युवाओं के भविष्य के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने बताया कि पौधारोपण कर राज्यपाल ने समाज को हरा-भरा रखने का संदेश भी दिया है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *