भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना लोपोके की पुलिस ने युवक से मारपीट करने के आरोप में 4 हमलावरों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, जगजीत सिंह और करनबीर सिंह निवासी खियाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह निवासी खियाला खुर्द ने बताया कि 19 मार्च को आरोपियों ने उसके पोते पलविंदर सिंह पर हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एमएलआर रिपोर्ट देरी से मिलने पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तालाश कर रहे हैं।


