भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजांसी की पुलिस ने रॉन्ग साइड से कार लाकर दूसरी कार में टक्कर मारने वाले चालक पर केस दर्ज किया है। चालक की पहचान फिरव रिया निवासी जोबन प्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मजीत सिंह निवासी संतूनंगल ने बताया कि 3 अप्रैल को वह कार में सवार होकर गांव मलूंगल पहुंचा तो सामने से रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार का नुकसान हुआ। आरोपी अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है


