538 ग्राम हेरोइन, 5500 ड्रग सहित 3 तस्कर काबू

अमृतसर| 2 थानों की पुलिस ने 538 ग्राम हेरोइन और 5500 ड्रग मनी सहित 3 तस्करों को काबू किया है। थाना भिंडीसैदां की पुलिस ने बताया कि सोमवार को टी प्वाइंट गांव भिंडी औलख में चैकिंग कर रहे थे कि कार सवार 2 युवकों को रोका, तालाशी लेने पर 498 ग्राम हेरोइन और 5500 ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों की पहचान सर्वण सिंह निवासी भिंडीसैदां के रूप में हुई है। इसी तरह थाना रमदास पुलिस ने बताया कि पुल ड्रेन गांव जसड़ में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों गुरपूर्ण सिहं निवासी गांव जसड़ और सुखविंदर सिंह को काबू करके 40 ग्राम हेरोइन बरामद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *