मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर भाजपा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर भाजपा ने हॉल गेट के बाहर शाम 4 बजे पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की बजाय अफगानिस्तान बना दिया है। मान सरकार के शासन में ऐसा लगता है, जैसे हम भारतीय पंजाब में नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के किसी शहर में रह रहे हैं। मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला ध्वस्त कानून व्यवस्था की मुंह बोलती तस्वीरें बयां करता है। उन्होंने कहा कि अगर 2 बार पंजाब के मंत्री के घर पर ग्रेनेड हमला हो सकता है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। मान सरकार बनने के बाद पंजाब में देश-विरोधी ताकतों व अपराध समर्थकों की गतिविधियों में जितनी बढ़ौतरी हुई है, उतनी पहले किसी भी सरकार के ऐसी नहीं हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को बेसहारा छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर करने तथा केजरीवाल की जी-हजूरी में व्यस्त रहते हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। पंजाब सरकार अंधी-बोली होकर तमाशा देख रही है और इसका खामियाजा पंजाब की आम जनता भुगत रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना एक रटा रटाया जवाब कि ‘पंजाब में कानून-व्यवस्था ठीक है और किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी’ कह कर जनता के प्रति अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ लेते हैं। आज पंजाब में अपराधियों व माफिया का राज है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और हमले के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला महासचिव सलिल कपूर, संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, जसपाल सिंह शंटू, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, मीनू सहगल, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, सरबजीत सिंह शंटी, मनिंदर सिंह ठेकेदार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *